सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में ब्रिटनी स्पीयर्स

इस सूची में स्पीयर्स को पांचवां स्थान मिला है। फोर्ब्स के मुताबिक स्पीयर्स ने पिछले वर्ष 6.3 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।
सबसे अधिक कमाई करने वाले संगीत बैंड यू-2 ने वर्ष 2009 में 12.9 करोड़ डॉलर अपनी झोली में डाले थे जबकि एक अन्य संगीत बैंड एसी/डीसी ने इस दौरान 11.3 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।
इस सूची में गायिका बियोंसे नोल्स तीसरे स्थान पर हैं। नोल्स ने पिछले वर्ष 8.6 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। चौथे स्थान पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन हैं, जिन्होंने 6.9 करोड़ डॉलर अपनी झोली में डाले थे।
स्पीयर्स के बाद जे-जेड ने 6.2 करोड़, लेडी गागा ने 6.1 करोड़, मैडोना ने 5.7 करोड़, केनी चेश्ने ने 4.9 करोड़ और ब्लैक आइड पीस एंड कोल्ड प्ले नामक बैंड ने पिछले वर्ष 4.7 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











