ब्रिटनी और माता-पिता के ख़िलाफ़ मुक़दमा

By Staff
ब्रिटनी और माता-पिता के ख़िलाफ़ मुक़दमा

ग़ौरतलब है कि तीन दिन पहले एक अमरीकी अदालत ने ब्रिटनी स्पियर्स और उनके माता-पिता पर सैम लुत्फ़ी, जानी-मानी हस्तियों की तस्वीरें लेने वाले फ़ोटोग्राफ़र अदनान ग़ालिब और एक वकील के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी पर रोक लगाई थी.

स्पियर्स के परिवार ने आरोप लगाया था कि लुत्फ़ी ने गायिका को नशे का आदी बनाकर और उनकी वित्तीय स्थिति पर नियंत्रण कायम कर, उनकी ज़िंदगी को अपने वश में कर लिया था.

अपमान

गायिका अभ्यास के हर पल का आनंद ले रहीं हैं और आगे एक बार फिर दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन करने के बारे में उत्साहित हैं ब्रिटनी का वेबसाइट

गायिका अभ्यास के हर पल का आनंद ले रहीं हैं और आगे एक बार फिर दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन करने के बारे में उत्साहित हैं

लुत्फ़ी का कहना था कि उनके ख़िलाफ़ जो बयान दिए गए हैं उनसे वे 'अपमानित महसूस कर रहे हैं और तनाव के शिकार' हुए हैं.

लॉस एंजेलिस में दायर किए गए मुक़दमे में लुत्फ़ी ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है जिसकी वजह से उन्हें 'अथाह उपहास और सार्वजनिक तिरस्कार से जूझना' पड़ा.

लुत्फ़ी का यह भी कहना है कि स्पियर्स के पिता जेमी स्पियर्स ने जनवरी में उनके सीने पर मुक्का मारा था जबकि उनकी माता लिन ने उनकी प्रतिष्ठा को यह कह कर नुकसान पहुँचाया कि उन्होंने ब्रिटनी को बहुत अधिक दवा दी.

ग़ौरतलब है कि सार्वजनिक तौर पर रो पड़ने के बाद स्पियर्स सफलतापूर्वक अपना शो कर चुकी हैं.

दिसंबर में अपने नए एलबम की रिलीज़ के बाद वे मार्च में अमरीका और ब्रिटेन का दौरा करने वाली हैं.

उनकी वेबसाइट के अनुसार, "गायिका अभ्यास के हर पल का आनंद ले रहीं हैं और आगे एक बार फिर दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन करने के बारे में उत्साहित हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X