#BoxOffice: फिल्म से आमिर का नाम जुड़ा और सीधा 1200 करोड़ कलेक्शन!

जैकी चैन स्टारर कुंग फू योगा भले ही भारत में अभी तक बहुत ही कम कमा पाई हो लेकिन इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एक नया ही धमाका कर दिया है। और इसका बॉकस् ऑफिस कलेक्शन चौंकाने वाला है।

कुछ भी कहिए आमिर खान बॉक्स ऑफिस के लिए लकी हैं। कम से कम चीन और इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर तो हैं ही। वरना जो फिल्म भारत में सिर्फ 4 करोड़ की कमाई करे, वो इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ कमा जाए!

दरअसल, बात हो रही है जैकी चैन स्टारर कुंग फू योगा जिसमें आमिर खान पहले एक मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। लेकिन फिर बात नहीं बनी और फिल्म में सोनू सूद, अमायरा दस्तूर और दिशा पटानी दिखाई दिए। फिल्म का भारत में जमकर प्रमोशन किया गया।

KUNG-FU-YOGA-BOX-OFFICE

कुंग फू योगा ने भले ही भारत में 4 करोड़ की कमाई की हो लेकिन सोनू सूद वो पहले एक्टर बन चुके हैं जिनकी इंटरनेशनल फिल्म 1200 करोड़ की कमाई की है। और सोनू सूद इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाले पहले एक्टर बन चुके हैं।
[#MustRead: बाहुबली के बाद 800 करोड़ की फिल्म शुरू!]

फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से सोनू बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को सभी ने पसंद किया हैं, खासकर बच्चों को यह फिल्म बेहद पसंद आई।

बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने विश्वभर में 180 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं। रुपयों में बात करें तो यह फिल्म अभी तक 1200 करोड़ रुपए कमा चुकी है। हालांकि फिल्म काफी महंगे बजट पर बनाई गई है।

यहां जानिए भारत में बनी कुछ महंगी फिल्में -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X