स्लमडॉग स्टार अजहर को मिला घर
फिल्म स्लमडॉग मिलिनयर के बाल कलाकार अजहरूद्दीन इस्माइल को अंतत पक्के मकान में रहना नसीब हो ही गया। पिछले महीने मुम्बई विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कुछ अवैध कालोनियों को ढहाया था जिसमें अजहरूद्दीन का घर भी शामिल था।
फिल्म निर्देशक डैनी बायल को उसका बेघर होना देखा नही गया और उन्होने जय हो ट्रस्ट के खाते से उसके लिए 42000 डालर का एक फ्लैट खरीदा है। इस ट्रस्ट की स्थापना फिल्म स्लमडॉग मिलिनयर के निर्माताओं ने बाल कलाकार अजहरूद्दीन और रूबिना अली के उज्जवल भविष्य के लिए किया है।
अपने नए घर में जाकर खुश हुए अजहरूद्दीन ने कहा कि नए घर में आकर उसे बहुत खुशी हो रही है। साथ ही उसे अपने पुराने घर को छोड़ने का दुख भी हो रहा है, क्योंकि उसके सभी दोस्त वही पर रहते है।
More from Filmibeat
azharuddin ismail अजहरूद्दीन इस्माइल डैनी बायल मुम्बई विकास प्राधिकरण रूबिना अली स्लमडॉग मिलिनयर mumbai authorities rubina ali


Click it and Unblock the Notifications











