मैं ख़ुद अपने बारे में क्यों पढूं: बेन किंग्सले
'गाँधी' स्टार सर बेन किंग्सले ने न्यूयार्क डेली न्यूज़ को बताया कि उनके बारे में जो कुछ भी मीडिया में आता है उसे वे कभी नही पढ़ते और ना ही पढ़ना चाहते हैं.
उनका कहना है की मीडिया जो कुछ भी मेरे बारे में लिखता है वो उन लोगों के लिए होता है जो मुझे और मेरे बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. इसीलिए मैं ख़ुद अपने बारे में क्यों पढूं ?
फिलहाल सर बेन किंग्सले इसीलिए भी चर्चा में हैं क्यूंकि उनकी चौथी पत्नीऔर उनमें लगभग30 सालों का अन्तर है. जब किंग्सले से इस बारे में पूछा गयातो बोले हम सभी हर उम्र में कहीं न कहीं परिपक्व हैं और मै अपनी पत्नी को भी उसी नज़र से देखता हूँ. मुझे इस बात का एहसास ही नहीं होता की हम दोनों में उम्र का इतना फासला है.
अभी हाल ही में हमने एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की है और एक अच्छे प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे हैं.
गौरतलब है की किंग्सले का इस से पहले एलेक्ज़ेंड्राक्रिस्टमैन से विवाह हुआ था और वो भी बेन से लगभग30 साल छोटी थीं. उनकी शादी टूटने का कारण जर्मनटैब्लाइड में छपी क्रिस्टमैन की वो तस्वीर थी जिसमें वो किसी दूसरे पुरूष कोकिस कर रही थी.


Click it and Unblock the Notifications