सिंगर लियाम पायने का 31 साल की उम्र में निधन, होटल के कमरे से गिरने पर हुआ हादसा

Singer liam payne dies at the age of 31: पॉप बैंड वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य और सिंगर लियाम पायने अपने बेहतरीन अंदाज से लोगों का दिल जीतते आए हैं, लेकिन अब उनके फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। सिंगर लियाम पायने के करोड़ों फैन्स का दिल टूट गया जब उन्होंने सुना कि सिंगर का निधन हो गया है।
नहीं रहे सिंगर लियाम पायने
जी हां, 31 साल के लियाम पायने अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मौत की खबर ने लोगों को एक बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि लियाम पायने का निधन ब्यूनस आयर्स के एक होटल के तीसरी मंजिल से गिरकर हुआ है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक सिंगर लियाम पायने के साथ यह हादसा पालेर्मो के कोस्टा रिका स्ट्रीट के एक होटल में हुआ है।
पुलिस ने जारी किया बयान
न्यूज पेपर- ला नेसियन और क्लेरिन के मुताबिक पुलिस ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि रात उन्होंने एक शख्स से बालकनी से गिरते देखा। उन्होंने चीख की भी आवाज सुनी पुलिस ने होटल में छानबीन की। शख्स को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एमरजेंसी ट्रीटमेंट शुरू होने पर ही शख्स का निधन हो गया। इसके बाद मालूम हुआ की यह शख्स ब्रिटिस सिंगर लियाम पायने हैं। बता दें कि सिंगर के जाने से दुख से पूरी इंडस्ट्री दुख में हैं।
Liam Payne has reportedly passed away, aged 31 💔 Our thoughts are with all of his loved ones 🕊️#liampayne #onedirection #mtvceleb pic.twitter.com/9ZXILP9ijR
— MTV UK (@MTVUK) October 16, 2024
MTV के एक्स एकाउंट पर सिगंर के मौत की पुष्टी की गई है। पोस्ट में लिखा है कि- 'आज लियाम पायने की मौत की खबर सुन बेहद दुख हुआ। इस मुश्किल समय में हम उनके परिवार, फैन्स और दोस्तों के साथ हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











