..................... Pop Singer Lady Gaga sued over alleged Japan charity scam | लेडी गागा का नया धमाका, किया लाखों का घोटाला - Hindi Filmibeat

लेडी गागा का नया धमाका, किया लाखों का घोटाला

Lady Gaga
हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा जो ना करें वो कम ही है। अपनी सुरमयी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मिस गागा अपनी हरकतों के कारण आये दिन चर्चा में बनीं रहती है। कभी वो गोश्त के कपड़ो में नजर आती है। तो कभी अपने नूकीले जूतों में दिखायी पड़ती है। इस बार उनकी चर्चा एक घोटाले को लेकर हो रही है।

गागा के ऊपर चैरिटी के पैसे को गबन करने का आरोप लगा है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक गागा के ऊपर 'वी प्रे फॉर जापान' कलाई पट्टों की बिक्री से मिला पैसा हड़पने का आरोप है। जिसके चलते गागा पर 50 लाख डॉलर का मुकदमा किया गया है। गागा पर चैरिटी फर्म ने आरोप लगाया गै कि उसने पूरे पैसे फर्म को नही दिये है। हांलाकि गागा ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

आपको बता दें कि गागा ने एक चैरिटी शो किया था जिसमें से होने वाली बिक्रि को जापान त्रासदी में पीड़ित हुए लोगों को दिया जाना था लेकिन गागा ने ना तो फर्म को ये बताया कि उनके शो में कितनी चैरिटी इक्ट्ठी हुई है और ना ही उन्होंने पूरे पैसे दिये है।

;

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X