सिमि ग्रेवाल के टॉक शो में लेडी गागा!

आपको बता दें कि अपने एलबम 'बॉर्न विद दिस वे'के प्रमोशन के लिए गागा बहुत जल्द भारत आने वाली है। उनसे मिलने के लिए काफी लोग बेकरार है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पहले ही गागा से मिलने की इच्छा जता चुकी है।
आपको बता दें कि इससे पहले पामेला एंडरसन जैसी हॉलीवुड हस्ती भी रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी है। वो पिछले सीजन के बिग ब़ॉस में कुछ दिनों तक के लिए मेहमान के रूप में प्रदर्शित हुई थी । शो की टीआरपी ने एकाएक छलांग लगा ली थी इसलिए सिमि ग्रेवाल भी अपने शो की टीआरपी के लिए गागा को पूरे तौर पर तैयार करने में जुटी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











