सिएना ने माता पिता को खुश किया
ब्रिटिश अभिनेत्री सिएना मिलर के मातापिता उनकी नई भूमिका से खासे खुश हैं क्योंकि इससे पहले वे उन्हें परदे पर मरते हुए या नशे से जूझते हुए देखते थे।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक उनके मातापिता उन्हें ऐसी भूमिकाओं में देखते हुए थक चुके हैं और उन्हें 'जी.आई. जो' में नई भूमिका में देखने के लिए खासे उत्सुक हैं।
मिलर ने कहा, "मैंने सोचा कि मैं इस बार कुछ अलग करूं। फिल्म के अंत में मरने या फिर नशे का शिकार होने से कुछ अलग जिसे देखकर लोगों को अच्छा लगे।"
मिलर ने कहा कि उनके मां बाप लगातार उनसे कह रहे थे कि वह ऐसी भूमिकाएं निभाना बंद करें।


Click it and Unblock the Notifications











