सिएना मिलर ने सिर मुंडवाया
ब्रिटेन की अभिनेत्री सिएना मिलर ने अपनी नई फिल्म 'कैमिली' में अपनी भूमिका की मांग के मुताबिक सिर मुंडवा लिया है।
वेबसाइट 'सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक आमतौर पर लंबे बालों के साथ नजर आने वाली मिलर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान बिना बालों के कुछ दृश्य फिल्माए।
इस फिल्म में मिलर मौत के कगार पर खड़ी एक औरत की भूमिका निभा रही हैं। उन्हें जानने वालों का कहना है कि उन्होंने मिलर को इस रूप में कभी नहीं देखा।
अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए मिलर काफी मेहनत कर रही हैं। इन दिनों उन्होंने ऐसा रूप धारण किया हुआ है, जिसमें वे काफी बीमार दिख रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











