प्रेमी से नहीं मिल रही सिएना

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार मिलर रॉक स्टार डेमोन एलबर्न की फिल्म 'अफ्रिकन एक्सप्रेस' के झलकियां देखने पहुंची थीं लेकिन जैसे ही उन्हें मालूम हुआ कि लॉ भी वहां पहुंचने के लिए घर से निकल चुके हैं, वे तुरंत वहां से चली गईं।
कार्यक्रम में लॉ के पहुंचने से पहले ही मिलर वहां से चली गईं। लॉ के बाद मिलर का प्रेम-प्रसंग कुछ समय तक हास्य अभिनेता राइस इफैंस के साथ भी चला लेकिन अब यह चर्चा गर्म है कि वे व्यवसायी ब्लैथैजर गेटी से विवाह करने जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications