'12 एंग्री मेन' के निर्देशक सिडनी का निधन

सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2005 में अकादमी अवॉर्ड फ़ॉर लाइमटाइम अचीवमेंट का पुरस्कार दिया गया था.सिडनी लुमेट टेलीविज़न की दुनिया में काफ़ी सक्रिय थे लेकिन अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने 1957 में आई फ़िल्म 12 एंग्री मेन से की जिसे बहुत सराहना मिली. इसमें हेनरी फ़ोंडा ने काम किया था.
भारत में बासु चैटर्जी ने ये फ़िल्म हिंदी में एक रुका हुआ फ़ैसला नाम से 1986 में बनाई थी. इसमें पकंज कपूर ने अभिनय किया था और फ़िल्म की काफ़ी तारीफ़ हुई थी.निर्देशक सिडनी लुमेट की अन्य फ़िल्मों में शामिल है नेटवर्क, डॉग डे आफ़्टरनून और सरपिको. उनकी ज़्यादातर फ़िल्में न्यूयॉर्क शहर में आधारित होती थीं.
उनके माता-पिता अभिनय करते थे और सिडनी लुमेट ने भी शुरुआत यिगिश थिएटर में अभिनय से की.उन्हें फ़िल्म बनाने की कला का उस्ताद माना जाता था और उन्होंने अल पचिनो, माइकेल केन, सोफ़िया लॉरेन, मार्लन ब्रैंडो, केथरीन हेपबर्न, पॉल न्यूमैन और शॉन कॉनरी समेत कई टॉप कलाकारों के साथ काम किया.


Click it and Unblock the Notifications











