शिल्पा को जेड से मिलने नही दिया गया
बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की उम्मीदें उस वक्त चकनाचूर हो गई जब उन्हें आखिरी सांसे गिन रही जेड गुडी से मिलने से रोका गया।
गर्भाशय कैंसर से पीडि़त जेड की बिगड़ती हालत को देखते हुए शिल्पा उनसे मिलना चाहती थी। जेड से मिलकर उसका दुख कम करना चाहती थी लेकिन उन्हें अनुमति नही दी गई।
जेड की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हे बहुत सारी दवाईयां दी थी जिसकी वजह से जेड को होश नही था, इसके अलावा जेड को हो रहे भयंकर दर्द के कारण उन्हें जगाया नही जा सकता था।
जेड से न मिलने पर दुख व्यक्त करते हुए शिल्पा ने कहा, '' रविवार को लंदन जाते हुए मैं पूरी तरह आश्वस्त थी कि मुझे जेड से मिलने का मौका मिलेगा लेकिन वहां जाकर जब नही मिलने दिया तो मुझे बहुत निराशा हुई। जेड की हालत लगातार बिगड़ रही है केवल उसकी मां और पति को उनके पास रहने की अनुमति दी गई है और मैं इस अनुमति की अवहेलना नही करना चाहती थी इसलिए मैंने कोई जिद नही की।''
गौरतलब हो कि बिग ब्रदर शो के दौरान शिल्पा पर नस्लभेदी टिप्पणी करने के कारण जेड चर्चा में आई थी। बाद में जेड ने शिल्पा से माफी मांग ली थी। पिछले साल अगस्त के दौरान जेड भारतीय टेलीविजन शो बिग बॉस में भाग लेने आई थी लेकिन इसी दौरान उन्हें अपने कैंसर के बारे में पता चला और वो वापस इलाज कराने लंदन चली गई।
फिलहाल जेड की हालत बहुत खराब है उनकी मृत्यु किसी भी क्षण हो सकती है


Click it and Unblock the Notifications