शिखा की उड़ान हॉलीवुड की ओर
हॉलीवुड डायरेक्टर रेनॉल्ड बेन्स, एक पार्टी में शिखा पुरी से मिल कर इतने प्रभावित हुए कि उन्होने पार्टी में ही शिखा को अपने अगले प्रोजेक्ट का ऑफर दे डाला। शिखा, पहले ही रेनॉल्ड की फिल्म 'द थ्री किंग्स' कर रह है। फिल्म की कहानी निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री परवीन बॉबी, अमिताभ बच्चन और जीनत अमान के संबंधों पर आधारित है। इस फिल्म में शिखा, परवीन का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म 'द थ्री किंग्स' स्पेक्ट्रा मल्टीमीडिया और ट्यूलिप फिल्म्स ऑफ कैनेडा के संयुक्त प्रयास के तहत बन रही है। यह फिल्म मुख्यतया इंटरनेशनल ऑडिएंस को ध्यान में रख कर बनायी जा रही है। इसलिए इस फिल्म की भाषा हिंग्लिश है। यह फिल्म इंडिया में भी दिखायी जाएगी।
शिखा पुरी छोटे पर्दे पर सरकार की दुनिया नाम के रियल्टी शो में देखी गयीं थीं। इसके अलावा शिखा ने ढेरों ऐड फिल्में और प्रिंट ऐड भी किये हैं। उन्हे बॉलीवुड में आए सिर्फ 6 महीने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications