शेरिल का बेटा भी बनेगा रॉक स्टार
रॉक स्टार शेरिल क्रो का कहना है कि उनके 21 महीने के बेटे वेट को भी संगीत से लगाव है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार शेरिल ने वेट को सितम्बर 2007 में गोद लिया था। शेरिल ने कहा कि वेट को संगीत से काफी लगाव है और वह संगीत की धुन सुनते ही झूमने लगता है।
शेरिल ने कहा कि वेट को गिटार सबसे अधिक पसंद हैं। उन्होंने कहा कि वेट कभी-कभी ड्रम भी बजा लेता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications