पॉप स्टार का बचपन में सौतेले बाप ने किया था 'यौन शोषण', खुलासा करते हुए बिना कपड़ों के खिंचवाईं फोटो!

Shania Twain

57 साल की शानिया यूं तो आज एक फेमस सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा। "मैन! आई फील लाइक ए वुमन!", "दैट डोंट इंप्रेस मी मच" जैसे वुमन एंपावरमेंट से भरपूर अपने गानों के लिए मशहूर शानिया ने बचपन में बहुत कुछ ऐसा देखा है जिसकी कल्पना कोई भी नहीं कर सकता। शानिया ने हाल ही में अपनी नई एल्बम 'क्वीन ऑफ मी' के लिए फोटोशूट के दौरान अपनी आपबीती का खुलासा किया। 3 फरवरी को उनकी यह एल्बम रिलीज होने वाली है। शानिया ने बताया कि जब 10 साल की थी तो उनके सौतेले पिता जेरी ने उनका यौन शोषण किया था। इस बात को एक्सेप्ट करने में उन्हें सालों लग गए, यहां तक की अपनी बॉडी को एक्सेप्ट करने और उसके साथ कंफर्ट होने में भी शानिया को कई दशक लगे।

शानिया ने बताया कि कई सालों तक उन्हें खुद से घिन्न आती थी। जब उनका बचपन में यौन शोषण हुआ तो उन्हें एक फीमेल के तौर पर अपने शरीर से नफरत हो गई थी। यौन शोषण की वजह से शानिया को हमेशा अपनी स्किन से अनकंफर्टेबल महसूस होता था।

अपनी नई एल्बम क्वीन ऑफ़ मी के दौरान शानिया ने खुद को पक्का किया और अपनी पुरानी सोच को पीछे छोड़ते हुए बिना कपड़ों के एक फोटो शूट करवाया और अपने डर का डटकर सामना किया। शानिया मानती हैं कि ऐसा उन्हें बहुत पहले कर लेना चाहिए था लेकिन अब इस एल्बम और फोटोशूट के बाद जैसे उनके मन का डर खत्म हो रहा है, वे इस डर से उभर रही है और उनमें एक कॉन्फिडेंस आ रहा है।

ग्रैमी विजेता शानिया यह भी मानती हैं कि जो भी महिलाएं इस तरह के दर्द से गुजरी है या इस तरह की जीवन में हादसों का अनुभव किया है उन्हें अपनी बात को सबके साथ शेयर करना चाहिए। इससे ना सिर्फ अन्य लोगों को इस तरह की स्थिति से बचने में मदद मिलती है बल्कि आप दूसरे लोगों को यह भी मैसेज दे पाते हैं कि वह इस दुख में अकेले नहीं हैं। आपको बता दें, अपने यौन शोषण की बात सबसे पहले शानिया ने 2017 में कबूली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X