पुरुष के वेश में कक्षा में पहुंचीं शकीरा

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वर्ष 2006 में अपने नए एलबम 'ओरल फिक्सेशन वोल्यूम 2' के जारी होने के बाद संगीत की दुनिया और कैमरे से दूर होते हुए इस 32 वर्षीय गायिका ने इतिहास विषय के एक पाठ्यक्रम में दाखिला ले लिया था।
लोग उन्हें पहचान न सकें इसलिए विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह एक पुरुष के वेश में वहां पहुंचती हैं और उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया।
वह कहती हैं, "मैं अपने आप से अवकाश चाहती थी। दुनिया बहुत बड़ी है और मैं इसके केंद्र में नहीं रह सकती हूं। इसलिए कुछ दिन छात्र जीवन का मजा लेने के लिए मैंने विश्वविद्यालय जाकर इतिहास की ग्रीष्मकालीन कक्षाओं में दाखिला ले लिया।"


Click it and Unblock the Notifications











