उदयपुर थिरका शकीरा की ताल पर

वह फेमस उद्योगपति और डीएलएफ कम्पनी के चेयरमैन के 80वें जन्मदिन के लिए आयोजित भव्य कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुती देने आई थी। इस कार्यक्रम में शकीरा के साथ, अदनान सामी समेत कई सितारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
शकीरा शाम को ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं से मिलीं। यूनिसेफ की ब्रांड एम्बेसेडर होने से उन्होंने किशोरी बालिकाओं से उनकी समस्याओं और जरूरतों पर भी बातचीत की। साथ ही बच्चों के साथ भी छुमके लगाए। बच्चे उनसे कहते रहे कि हमारे अलावा भी कई और लोग हैं जो आपसे मिलना चाहते हैं आप हमारे स्कूल चलें। समय ना होने के कारण शकीरा ने भविष्य में मिलने का वादा किया और फिर अपने कार्यक्रम स्थल लौट आईं।


Click it and Unblock the Notifications











