शकीरा का बेटा सिंगर नहीं बाप की तरह फुटबॉलर बनेगा

वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है शकीरा का बेटा जिसने हाल ही में इस दुनिया में अपने पहला कदम रखा है। कोलंबिया की मशहूर पॉप सिंगर शकीरा और स्पेन के मशहूर फुटबॉलर गेरार्ड पिक का हाल ही में बेटा हुआ है जिसका नाम रखा गया है मिलान पीक मेबारक। हालांकि शकीरा खुद एक पॉप सिंगर हैं ओर उनके ब्वॉयफ्रैंड पीक एक मशहूर फुटबॉलर लेकिन पीक का मानना है कि उनका बेटा उनकी ही तरह बेहतरीन फुटबॉलर बनेगा और इसलिए उन्होंने अपने बेटे के जन्म के साथ ही उन्हें एफ सी बार्सिलोना फुटबॉल क्लब का सदस्य बना लिया है।

खबर है कि बार्सिलोना के पूर्व निर्देशक और पीके के दादा एमाडोर बेरनाबियू ने अपने पोते और मशहूर फुटबॉलर गेरार्ड के बेटे के जन्म के कुछ ही घंटो के बाद उसका क्लब के सदस्य के रुप में पंजीकरण कराया। टीम के एम्बेसडर ने अपने परपोते का नाम कंपनी में पंजीकृत कराया और साथ ही क्लब के सदस्यों ने भी गेरार्ड के बेटे को ढ़ेर सारे उपहार दिये। एमाडोर बेरनाबियू ने कहा जिस दिन मैंने पिके का नाम क्लब में पंजीकृत किया था उसी दिन मैंने यह वादा किया था कि मैं गेरार्ड के बेटे को भी क्लब का सदस्य बनाउंगा। मुझे उम्मीद है कि यह इस परंपरा को आगे बढ़ाएगा और गेरार्ड के बेटे का बेटा भी इस क्लब का सदस्य होगा।

शकीरा के ब्वॉय फ्रैंड पीक ने हाल ही में अपने बेटे की तस्वीर भी ट्विटर पर ट्वीट की है और साथ ही लिखा है कि इस बच्चे की मां शकीरा हैं। इस तस्वीर में शकीरा के बेटे मिलान ने आकर्षक जूते पहन रखे हैं। ज्ञात हो कि गेरार्ड पीक स्पेन टीम एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। गेरार्ड द्वारा अपने बेटे की फोटो डालने और साथ ही अपने बेटे का फुटबॉल क्लब में सदस्यता दिलाने से एक बात तो साफ हो गयी है कि वो अपने बेटे को भविष्य में एक फुटबॉलर बनाना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X