पॉप सिंगर शकीरा पर हमला, जान बची
पॉप सिंगर शकीरा को फोटो खींचना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उनपर समुद्री शेर ने हमला बोल दिया। जी हां शकीरा पर तस्वीर खींचाते वक्त एक शेर झपट पड़ा। लेकिन किस्मत से यह पॉप सिंगक बच निकली, वर्ना जान लेने के देने पड़ जाते।
शकीरा ने इस घटना की जानकारी अपने ब्लॉग पर दी है। उन्होंने लिखा, जब मैं अपने परिवार के साथ समुद्र में सी लॉयन की तस्वीरें ले रही थी तभी एक शेर ने पानी से बाहर निकलकर मुझ पर हमला बोल दिया।
वहां मौजूद सभी लोग चिल्लाने लगे। तभी मेरे भाई टोनी ने तुरंत मुझे वहां से खींच लिया और मैं किसी तरह जान बचा कर भागी। हमले में मेरा चेहरा तो बच गया लेकिन हाथ पर थोड़ी सी चोटें आईं।
मैं चट्टान के पीछे से छिपकर तस्वीरें ले रही थी। मेरा इरादा सील और शेर की कुछ अच्छी तस्वीरें लेकर ब्लॉग पर डालने का था, लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं सका और शेर ने मुझपर हमला कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











