हैती में स्कूल बनाएंगी शकीरा

शकीरा बेयरफुट फाउंडेशन और आर्किटेक्चर फॉर ह्युमेनिटी संस्था के साथ मिलकर राहत कार्यो के बाद हैती को पुन: पटरी पर लाने में मदद के लिए वह स्कूल बनाएंगी। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक शकीरा कहती हैं कि हैती में त्वरित मदद की बहुत आवश्यकता है लेकिन लंबे समय तक पुननिर्माण में भी मदद की जरूरत है।
शकीरा कहती हैं, "जब हम बच्चों को शिक्षित करते हैं तो समाज को सशक्त बनाते हैं और इस समय हैती को हमारी मदद की आवश्यकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











