..................... शकीरा ने नही दिया न्यूड सीन, Shakira refuses to go nude - Hindi Filmibeat

शकीरा ने नही दिया न्यूड सीन

By Staff

लाखों दिलों की धड़कन कोलंबियन पॉप गायिका शकीरा ने अपने ही मित्र द्वारा लिखी गई फ़िल्म में एक न्यूड सीन देने से साफ इनकार कर दिया. उल्लेखनीय है कि यह फिल्म प्रख्यात लैटिन अमेरिकी लेखक गैब्रियल गारसिया मारक्वेज़ के उपन्यास लव इन द टाइम आफ कालरा पर आधारित है.

हालांकि शकीरा से इस बारे में जब पूछा गया तो वे बात को गोल-मोल कर गयीं. उन्होंने इस मामले में सफाई देते हुए कहा फिल्म न करने की वजह सिर्फ उनके पास तारीखों की कमी होना है.

इसके बाद शकीरा ने मीडिया को बताया की भविष्य में वे फिल्मों में काफी सतर्कता बरतना चाहती हैं. वे फ़िल्म के हर पहलु पर गौर करने पर ही साइन करेंगी जिससे उनके मान-सम्मान को कोई ठेस न पहुंचे.

इतना ही नहीं चर्चा तो यह भी है कि जिसे भी शकीरा के पास फ़िल्म का प्रस्ताव लेकर जाना है तो उसे ये बात अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए कि फ़िल्म का संगीत और गाने शकीरा के ही होंगे.

इसे कहते हैं कि पांचों उंगलियां घी में और सर कढ़ाई में.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X