सर्जरी की खबर पर हंसी शकीरा
कोलंबियाई पॉप गायिका शकीरा ने उन खबरों को कोरी अफवाह करार दिया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी कराई है।
वेबसाइट 'यंगहॉलीवुड डॉट कॉम' के मुताबिक शकीरा ने नाक के आकार से असंतुष्ट होकर शल्य चिकित्सक के पास जाने की बात स्वीकार की थी जिसके बाद इन अफवाहों को चिंगारी मिली थी।
उन्होंने सोशन नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर कहा है, "दुनिया में कई घटनाएं हो रही हैं। उनमें से एक मेरी नाक की सर्जरी की कहानी भी है। मैं छोटी नाक क्यों चाहूंगी!"


Click it and Unblock the Notifications