पिता के गाने पर खुशी से छलछला गयी शकीरा की आंखें

सूत्र की माने तो लैटिन रिकार्डिंग एकेडमी पर्सन ऑफ द इयर घोषित किए जाने पर पार्टी में मशहूर रैपर टैबू और एलेजांद्रो गुजमेन भी वहां मौजूद थे। वेनेजुला के स्टार फ्रांको डे विटा और गीलबेर्तो सेंता रोसा ने भी शकीरा के गानों पर शिरकत की।
लेकिन सबसे भावुक कर देना पल पार्टी में तब आया, जब उनके पिता विलियम मेबार्क ने बेटी के सम्मान में एक धुन छेड़ दी। मेबार्क के मी नीना बोनिता : माय पार्टी गर्ल : गाये जाने पर शकीरा की आंखों से आंसू छलक उठे। पीछे के स्क्रीन पर भी पिता और बेटी की तस्वीर दिख रही थी। बाद में शकीरा ने अपने पिता का शुक्रिया अदा किया।


Click it and Unblock the Notifications











