'किस' ने खोला शकीरा-गेरार्ड का किस्सा

इस तस्वीर में शकीरा स्पेनिश फुटबॉलर गेरार्ड पीक के साथ प्यार में डूबी नजर आ रही हैं। शकीरा और स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी गेरार्ड पीक के प्यार के चर्चे काफी दिनों से पेज 3 पर अपनी जगह बना रहे थे मगर ना ही शकीरा और ना गेरार्ड ने ही कभी एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का कभी खुलकर इजहार किया।
पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में हुए फुटबॉल विश्वकप के दौरान 34 वर्षीय शकीरा की मुलाकात 24 साल के गेरार्ड से हुई थी। शकीरा ने कुछ ही वक्त पहले ही अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड एंटोनियो डीला रुआ के साथ अपने 11 साल पुराने संबंधों को खत्म कर दिया था। वैसे शकीरा आईपीएल में भी एक टीम के प्रचार के लिए बनने वाले म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकती हैं। शकीरा किसके लिए करेंगी वाका पढ़ने के लिए क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications











