शकीरा चलीं टैलेंट हंट पर
शकीरा जल्द ही एक टैलेंट हंट शो के लिए वर्ल्ड टूर पर निकलने वाली हैं। इस वर्ल्ड टूर का उद्देश्य एक ऐसा विनर तलाशना है जो उनके साथ मंच साझा करेगा।
इस के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को उनकी साइट पर जाकर अपने वाडियोज अपलोड करने होंगे। काँटेस्ट के फाइनलस्टि बनने के लिए वोटिंग होगी। विजेता का चुनाव शकीरा और उनकी टीम करेगी।
शकीरा के डिजिटल बिजनेस पार्टनर सीन वोल्फिंगटन के मुताबिक बड़े शहरों के कलाकारों के लिए शकीरा लाइव और अपेक्षाकृत छोटे शहरों के प्रतिभागियों को उनके वीडियो पर्फार्मेंस के द्वारा चुना जा सकता है। वो कहते हैं कि शकीरा इस टैलेंट हंट के माध्यम से टैलेंटड कलाकारों को आगे आने का मौका देना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











