मां बनना चाहती हैं शकीरा

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक स्पेन की एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में शकीरा ने कहा कि उम्र के 32वें साल में वह खुद को स्त्रीत्व के और भी करीब महसूस कर रही हैं और अब मां बनना चाहती हैं।
शकीरा ने कहा कि यह सच है कि वह अब मातृत्व सुख प्राप्त करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मेरी इच्छा है कि मेरे बच्चे उस वक्त दुनिया में आएं जब सब कुछ शांतिपूर्ण हो।"
शकीरा ने कहा कि हालांकि वह अभी काफी व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि इन व्यस्तताओं के बाद हम बच्चों के विषय में सोच सकेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications