फीफा की क्लोजिंग सेरोमनी में शकीरा करेंगी वाका-वाका
लंदन। कोलंबियाई गायिका शकीरा 'वाका वाका- दिस टाइम फॉर अफ्रीका' की प्रस्तुति से फुटबॉल विश्वकप 2010 का समापन करेंगी। उन्होंने पिछले महीने स्थानीय समूह फ्रैशलीग्राउंड के साथ इस गीत की प्रस्तुति देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। वह इसका समापन भी इसी अंदाज में करेंगी।
देखें : एड्स जागरूकता के लिए गले मिलिए
वेबसाइट 'स्टार पल्स डॉट कॉम' के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी आयोजन समिति के प्रवक्ता जर्मेन क्रैग कहते हैं, "इस प्रस्तुति के लिए उन्नत तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसमें लाइटिंग इफेक्ट्स और स्पेशल इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल होगा।"


Click it and Unblock the Notifications