रैंप पर वॉक करने के दौरान पैंट पहनना ही भूल गई ये हसीनाएं, देखें तस्वीरें

आजकल फैशन के नाम पर कुछ भी परोसा जाता है, लेकिन हद तो तब हो गई जब मॉडल्स रैंप पर बिना पैंट के नजर आईं। जी हां, हम बात कर रहे हैं हाल ही में Sergio Hudson के न्यूयॉर्क फैशन वीक में दिखाए गए कलेक्शन की। यहां एक ऐसा ही फैशन शो देखने को मिला जिसमें मॉडल्स बिना पैंट के नजर आईं। इस दौरान मॉडल्स ने कोट पहना हुआ था लेकिन नीचे सिर्फ पेंटी में नजर आईं। मॉडल्स को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे वे पैंट पहनना भूल गई हैं। मॉडल्स ने ब्लेजर के साथ पैंटी की मैचिंग की हुई थी और हाई हील्स पहनी हुई थी।
इस फैशन शो की वीडियो को cat walk haute couture ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि Sergio Hudson का Aw कलेक्शन 2023 रेट्रो वाइब्स देता है।
हालांकि लोग इस फैशन शो के बारे में पूछ रहे हैं क्या ये सच में फैशन है। वहीं बहुत से लोग इस फैशन शो को बहुत पसंद कर रहे हैं। मॉडल्स समर लुक में और बीच लुक में तो कुछ मॉडल ऑफिस में भी नजर आ रही हैं। मॉडल्स का स्टाइल, रैंप वॉक और ओवरऑल कलेक्शन इंस्टा यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स के मुताबिक, ये कलेक्शन हर तरह के इवेंट के लिए परफेक्ट है, चाहे वो वेकेशन पर जाना हो या फिर ऑफिस जाना हो, यहां तक की डेट पर जाने से लेकर हर इवेंट के लिए इस कलेक्शन को बनाया गया है और साथ ही समर्स का भी खासतौर पर ध्यान रखा गया है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का फैशन शो सामने आया है। इससे पहले हुए फैशन शो में मॉडल्स कपड़े पहनने की बजाय बल्कि बदन से चिपकाती हुईं नजर आई थीं या फिर हाथ में उठाती नजर आई थी। उस फैशन शो के दौरान मॉडल्स ने कपड़ों को ड्रेसेस को उल्टा-सीधा करके और हर तरह का एक्सपेरिमेंट करते हुए पहना था जिसकी चर्चा हर और हुई थी। इस फैशन शो के दौरान विक्टर एंड रॉल्फ - विक्टर होस्टिंग और रॉल्फ सोरेन द्वारा संचालित इस डच फैशन हाउस ने अमेरिकी फैशन डिजाइनर डेनियल रोजबेरी के शेर, तेंदुए और भेड़िए के नकली सिर वाले फैशन को भी मात दे दी थी।


Click it and Unblock the Notifications