जॉन केरी की बेटी गिरफ्तार
अमेरिकी सीनेटर की बेटी अलेक्जन्ड्रा का नाम हॉलीवुड में जाना-माना नाम है। अलेक्जन्ड्रा फिल्ममेकर हैं। अलेक्जन्ड्रा शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर ली गयीं। अलेक्जेन्ड्रा पाँच साल पहले कैन्स फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत कर चुकी हैं। लॉस एंजेल्स पुलिस के मुताबिक उन्हे 5000 डॉलर की जमानत राशि लेकर छोड़ दिया गया है।
अमेरिकी सीनेटर की तरफ से इस मसले में बयान जारी हुआ है कि कैरी अपनी बेटी का पूरा समर्थन करते हैं और उसके निजी जीवन पर कमेंट नहीं करना चाहते। डॉक्टरी परीक्षण में अल्कोहल की मात्रा कानूनी सीमा के अंदर ही पायी गयी। इसलिए 36 साल की अलेक्जेंड्रा को जल्दी जमानत मिल गयी।
जानकारी के मुताबिक, वह एक फिल्म की सह लेखिका और निर्देशिका भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications