सेलेना गोमेज बनने जा रही हैं दुल्हन, करेंगी ग्रैंड वेडिंग, शादी में शामिल होंगे ये नामी चेहरे

Selena Gomez

Selena Gomez Wedding: अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (Selena Gomez) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास चर्चाओं में हैं। सिंगर ने कुछ समय पहले ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड (Benny Blanco) से सगाई की थी। वहीं अब जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सेलेना ने म्यूजिक कंपोजर बेनी ब्लैंको को सालों तक डेट करने के बाद शादी करने फैसला कर ही लिया है। बताया जा रहा है कि सेलेना ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कैलिफोर्निया में करेंगी शादी

डेली मेल के मुताबिक अमेरिकी सिंगर सेलेना कैलिफोर्निया में शादी करने का प्लान कर रही हैं। यह शादी एक प्राइवेट इवेंट होगा। जिसमें केवल परिवार वाले और केवल खास मेहमान ही शामिल होंगे। शादी को लेकर वेन्यू और थीम चुनी जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसकी डीटेल सामने नहीं आई है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सेलेना और ब्लैंको अपनी शादी का भव्य समारोह करेंगे जो दो दिनों का होने वाला है। फिलहाल तो अमेरिकी और भारतीय फैन्स सेलेना की शादी की खबर सुनकर बहुत ही खुश हैं।

ये मेहमान होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि सेलेना की शादी में उनकी सबसे खास दोस्त टेलर स्विफ्ट शामिल होंगी उनके साथ ही उनके बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्स को भी न्योता दिया जाएगा। इनके अलावा कैमिला कैबेलो, ब्लैकपिंक, एरियाना ग्रांडे, एड शीरन, बिली इलिश, माईली साइरस, हैल्सी जैसे तमाम सितारे सेलेना की शादी में नजर आएंगे।

पिछले साल की थी सगाई

सेलेना गोमेज ने बेनी ब्लैंको के साथ पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी। उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जैसे ही सेलेना ने अपनी सगाई की डायमंड रिंग की तस्वीर डाली उनके फैन्स ने बधाई की लंबी लाइन लगी दी। वहीं अब सेलेना शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: selena gomez
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X