Selena Gomez: हॉलीवुड सिंगर बनी 400 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली महिला

Selena Gomez

Selena Gomez: हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली महिला बन गई हैं और फैंस के लिए यह खबर और भी खास है कि सिंगर ने उनके लिए एक स्पेशल मैसेज लिखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया।

सेलेना काफी खुश है इसके लिए, इसीलिए सेलेना ने इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों के साथ फोटोज की एक सीरीज शेयर की और लिखा, "काश मैं आप सभी 400 मिलियन लोगों को गले लगा पाती।"

जैसा कि खबरें हैं, सेलेना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए हैं, जिसका मतलब है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस जादुई नंबर को हिट करने वाली ये पहली महिला हैं।

पिछले महीने जब सेलेना गोमेज ने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला सेलिब्रिटी बन गईं तो उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया। खैर इसके बाद फैंस ने थोड़ी नजारगी भी जताई थी।

सेलेना ने टिकटॉक पर यह कहते हुए लाइव किया, "मैं बहुत खुश हूं, मैं बहुत धन्य हूं। पूरी दुनिया में मेरे सबसे अच्छे दोस्त और सबसे अच्छे फैंस हैं और मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकती। मैं अच्छी हूं, मैं जैसी हूं मुझे पसंद है, मुझे परवाह नहीं है और हां, मैं सोशल मीडिया से एक ब्रेक लेने जा रही हूं क्योंकि यह थोड़ा फनी है और मैं 30 साल की हूं। मैं इसके लिए बहुत बूढ़ी हूं, मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं और मैं आप लोगों से जल्द ही मिलूंगी। मुझे बस हर चीज से ब्रेक लेना है।

गौरतलब है कि, दुनियाभर में मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज से पहले काइली जेनर ने भी इतिहास रचा था, उनके के इंस्टाग्राम पर 382 मिलियन फॉलोवर्स थे। बता दे कि, सेलेना गोमेज पिछले कुछ दिनों से 'द चेनस्मोकर्स' स्टार ड्रू टैगगार्ट के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

More from Filmibeat

Read more about: selena gomez
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X