दुल्हन बनने के पहले बिकिनी में उड़ाया गर्दा, प्रियंका चोपड़ा के पति की एक्स ने शादी से पहले की बैचलर पार्टी

Selena Gomez Bachelorette Party: हॉलीवुड सुपरस्टार सेलेना गोमेज बहुत जल्द अपनी लाइफ का नया सफर शुरू करने वाली है। ऐसे में उन्होंने शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ एक बैचलर पार्टी रखी। सेलेना ने अपनी इस बैचलर की कुछ बेहद शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
33 साल की सेलेना गोमेज ने इस पार्टी में अपनी सहेलियों रकेल स्टीवंस, एश्ले कुक और कोर्टनी लोपेज़ के साथ एक लग्ज़री यॉट पर मस्ती करती नज़र आईं। तस्वीरों में वे सूरज की रोशनी में नाचते, सेल्फी लेते और हंसी-मज़ाक करते हुए दिखाई दे रही है। सेलेना ने इस अवसर पर कई स्टाइलिश आउटफिट्स पहने, जिनमें एक स्लीक ब्लैक वन-पीस स्विमसूट, व्हाइट बिकिनी के साथ ब्राइडल वेल, और एक पर्ल-डिज़ाइन वाला व्हाइट हाल्टर-नेक ड्रेस शामिल था।
उनके लुक्स को प्रशंसकों ने मॉडर्न और फेमिनिन बताते हुए खूब सराहा। खास तौर पर, उनके द्वारा पहना गया $16 का लूलस वेल, जिस पर "ब्राइड टू बी" लिखा था, और "मिसेज़ लेविन" लिखे हुए बैलून के साथ उनकी तस्वीरें चर्चा में रहीं। यह "मिसेज़ लेविन" उनके मंगेतर बेनी ब्लैंको के असली नाम, बेंजामिन जोसेफ लेविन, को दर्शाया है।
पार्टी में यॉट पर मस्ती के अलावा, समुद्र तट पर कैंडललाइट डिनर, मरियाची बैंड की परफॉर्मेंस, और "वेडिंग क्रैशर्स" फिल्म की स्क्रीनिंग जैसे कई मजेदार पल शामिल थे। सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस जश्न की कई तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी दोस्तों के साथ मस्ती और खुशी साफ झलक रही थी। इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स मिले, और प्रशंसकों के साथ-साथ उनकी दोस्त नीना डोब्रेव और गायिका ग्रेसी अब्राम्स ने भी इस पर प्यार भरे कमेंट्स किए।


Click it and Unblock the Notifications











