Wedding Album: इतनी प्यारी दुल्हन बनी सेलेना गोमेज, पति से 1,05,85,00,00,000 ज्यादा है हसीना की कमाई

Selena Gomez Wedding Album: हॉलीवुड की सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड बैनी ब्लैंको से शादी कर ली है। 33 साल की उम्र में सेलेना ने म्यूजिक प्रोड्यूसर और सॉन्ग राइटर बैनी से शादी की है। शादी के बाद सेलेना बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। मिस से मिसेज बनने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दुनियाभर से लोग उनकी तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। सफेद वेडिंग ड्रेस में सेलेना बेहद सुंदर लग रही हैं, और उनके पति काले सूट में दिखे।
सेलेना गोमेज ने दिसंबर 2024 में बैनी ब्लैंको से सगाई की थी। हालांकि, उनकी लव स्टोरी की शुरुआत इससे काफी पहले हो गई थी। साल 2015 में दोनों ने पहली बार काम के सिलसिले में साथ काम किया था। वे सेलेना के रिवाइवल एल्बम के लिए मिले थे। इसके बाद 2019 में दोनों ने फिर से साथ में हिट गाना आई कांट गेट इनफ पर काम किया। पहले ये दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे को डेट करने लगे। अब दोनों ने शादी कर ली है और एक नए जीवन की शुरुआत की है।
सेलेना गोमेज ने बैनी ब्लैंको के साथ अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और अपने फैन्स को ये खुशखबरी दी है। सफेद वेडिंग गाउन में सेलेना बिल्कुल किसी राजकुमारी जैसी लग रही थीं। उन्होंने हल्की-फुल्की ज्वेलरी पहनी थी जो उनके लुक को और खास बना रही थी। बालों को साइड से सेट किया गया था और मेकअप भी बहुत सटल और सिंपल रखा गया था। वहीं, उनके पति बैनी ब्लैंको ने काले सूट में सबका ध्यान खींचा। लेकिन जिस चीज़ ने सबसे ज़्यादा नजरें खींचीं, वो थी सेलेना की इंगेजमेंट रिंग, उनकी हीरे की अंगूठी बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
सेलेना गोमेज की शादी की तस्वीरों को लोगों ने बहुत प्यार दिया है। फोटोशूट में सेलेना और बैनी ने कई रोमांटिक पोज़ दिए हैं। दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए नजर आए, और उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आ रही है। सेलेना ने इन तस्वीरों के साथ अपनी शादी की तारीख भी बताई है 27 सितंबर 2025 को दोनों ने शादी की और एक-दूसरे के हमसफर बन गए। इस नई शुरुआत पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और प्यार मिल रहा है। वैसे भी, इस जोड़ी को पहले से ही फैंस का खूब प्यार मिलता रहा है।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, सेलेना गोमेज आधिकारिक तौर पर सितंबर 2024 में अरबपति क्लब में शामिल हो गईं। यह काफी हद तक उनकी ब्यूटी लाइन, रेयर ब्यूटी की अपार सफलता के कारण है। इस कमाई ने 2025 में उनकी कुल नेट वर्थ को 11000 करोड़ कर दिया है।
दूसरी ओर, बेनी ब्लैंको एक फेमस गीतकार और रिकॉर्डमेकर हैं। हालांकि उन्होंने खुद को कैमरे के पीछे ही रखा है, बेनी ने एक बड़ा करियर बनाया है। उन्होंने जस्टिन बीबर, एड शीरन, रिहाना, मरून 5 और कैटी पेरी जैसे कलाकारों के लिए हिट गाने लिखे और बनाए हैं। सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, बेनी ब्लैंको की अनुमानित नेटवर्थ 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर है जो कि लगभग 415 करोड़ है।


Click it and Unblock the Notifications











