'टोरो को पुरस्कार न मिलना दुखद'
ऑस्कर विजेता अभिनेता सीन पेन ने कहा है कि उनके दोस्त और अभिनेता बेनिकियो डेल टोरो को एक फिल्म में बेहतरीन अदाकरी के बाद भी किसी भी पुरस्कार के लिए नामांकित नहीं किए जाने से वह आश्चर्यचकित हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार पेन ने कहा है कि उनके मित्र के अभिनय को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि टोरो की चार घंटे की फिल्म 'चे' पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है।
पेन ने कहा कि 'चे' फिल्म स्पैनिश भाषा में है, शायद इसी कारण इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, "मुझे आशंका है कि इसके पीछे राजनीति भी एक वजह हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications