शॉन पेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर
अमेरिकी अभिनेता शॉन पेन को 'मिल्क' फिल्म में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है।
समलैंगिकों के मुद्दे पर बनी फिल्म 'मिल्क' की पटकथा के लिए डस्टिन लांस ब्लैक को भी ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है।
फिल्म 'मिल्क' का निर्देशन गुस वान सैंट ने किया था। यह फिल्म 'मिल्क' नाम के एक व्यक्ति की कहानी है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पेन ने कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी।
पेन ने कहा, "मैं फिल्म के लेखक, निर्माता और खासकर निर्देशक का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications