प्रेम-प्रस्ताव से खुश हुई जोहानसन
हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने खुलासा किया है कि उनके मौजूदा पति और हॉलीवुड अभिनेता रेयान रेनॉल्ड्स ने उनके सामने जब प्रेम-प्रस्ताव रखा था तब वे खुद को दुनिया की सबसे खुशनसीब इंसान समझ रही थीं।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक जोहानसन मानती हैं कि उन्हें रेनॉल्ड्स की ओर से प्रेम-प्रस्ताव मिलने की उम्मीद थी लेकिन इसके बावजूद वे प्रेम की भावनाओं से सराबोर हो गई थीं।
जोहानसन ने कहा, "मैं इस बात को लेकर अचंभित नहीं थी कि रेनॉल्ड्स मेरे सामने प्रेम-प्रस्ताव रखने वाले हैं लेकिन इसके बावजूद जब उन्होंने मुझे तोहफे में सुंदर हीरे की अंगूठी दी और शादी का प्रस्ताव रखा तो मैं प्रेम की लहरों में गोता लगाने लगी।"
जोहानसन और रेनॉल्ड्स ने पिछले साल सितंबर में कनाडा में शादी रचाई। इससे पहले लगभग एक साल तक दोनों के बीच प्रेम संबंध चला। प्रेम संबंध शुरू होने के चार महीने बाद ही रेनॉल्ड्स ने जोहानसन के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











