बड़ी दिखना चाहती हैं जोहान्सन
हॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री स्कारलेट जोहान्सन अपनी उम्र से दस वर्ष बड़ी दिखना चाहती हैं, ताकि वह पर्दे पर यर्थाथवादी भूमिकाएं निभा सके।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार जोहान्सन का कहना है कि वह अब पर्दे पर उम्रदराज दिखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष की उम्र में वह जिस प्रकार का अभिनय किया करती थीं, अब उससे अलग हटकर पर्दे पर दिखना चाहती हैं।
जोहन्सन ने कहा, "उम्र बढ़ने के साथ काफी कुछ बदल जाता है। दरअसल 30 की उम्र में प्रवेश करने के बाद पर्दे पर अभिनेता-अभिनेत्रियों की भूमिकाएं बदल जाती है और मैं वैसी ही भूमिकाएं करना चाहती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











