..................... Johansson and Reynolds tie the knot | स्कारलेट ने रेनॉल्ड्स से शादी की - Hindi Filmibeat

स्कारलेट ने रेनॉल्ड्स से शादी की

By Staff

Scarlet Johansson
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्कारलेट जोहान्सन ने अपने सह अभिनेता रेनॉल्ड्स के साथ शादी कर ली है. उनकी सगाई चार महीने पहले हुई थी.

अमरीका की पत्रिका यूएस वीकली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विवाह का सादा सा समारोह कनाडा में वैनकूवर के बाहर एक दूरस्थ रिजॉर्ट पर आयोजित किया गया.

फ़िल्म 'लॉस्ट इन ट्रांस्लेशन' की नायिका स्कारलेट का फ़रवरी 2007 से रेनॉल्ड्स के साथ संबंध रहा है.

स्कारलेट ने अपनी सगाई की घोषणा चार महीने पहले ही कर दी थी जब उन्होंने तीन कैरेट की हीरे की अंगूठी दिखाई थी.

लोगों को झटका

इनकी शादी कुछ लोगों के लिए आश्चर्यचकित कर देने वाली घटना हो सकती है क्योंकि इस अभिनेत्री ने पिछले महीने ही एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी जल्दी शादी करने की कोई योजना नहीं है.

उन्होंने कहा था, "हमने अभी कुछ ही दिन पहले सगाई की है और अभी इससे आगे हमारी कोई बड़ी योजना नहीं है."

स्कारलेट ने कहा था, "मेरा मतलब है कि मैं अभी कुल 23 साल की हूँ इसलिए जल्दी करने की कोई ज़रूरत नहीं लगती. सब कुछ बहुत सामान्य और आसान है."

इससे पहले रेनॉल्ड्स की सगाई कनाडा की गायिका एलेनिस मोरिस्ते के साथ हुई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X