किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रही स्कारलेट जॉनसन

वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक स्कारलेट ने दिसम्बर 2010 में ही पति रेनॉल्डस से तलाक ले लिया था।
ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि वह इस समय हास्य कलाकार जेसोन सुडिकिज के साथ समय बिता रही हैं लेकिन उनके प्रतिनिधि ने इस तरह की खबरों को बकवास करार दिया है।
स्कारलेट के प्रतिनिधि ने कहा, "स्कारलेट जेसोन के साथ समय नहीं बिता रही और न ही किसी और के साथ। वह केवल एक मित्र के तौर पर उनके साथ बाहर गईं थी। "


Click it and Unblock the Notifications











