ओबामा की दीवानी है स्कारलेट
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह में हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन भी शिरकत करना चाहती हैं।
ओबामा अगले वर्ष 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में दाखिल होंगे। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जोहानसन 20 जनवरी की शाम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होना चाहती हैं।
जोहानसन ने हाल ही में कनाडाई अभिनेता रियान रेनॉल्डस को अपना जीवनसाथी चुना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications