युद्ध पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म 'सेविंग प्राइवेट रेयान'
निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की ऑस्कर जीतने वाली मशहूर फिल्म 'सेविंग प्राइवेट रेयान' को युद्ध पर आधारित अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। यह फिल्म 1998 में प्रदर्शित हुई थी।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'लवफिल्म' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में ऑस्कर विजेता अभिनेता टॉम हैंक्स अभिनीत इस फिल्म ने सर्वाधिक मत बटोरे।
स्पीलबर्ग की इस महान फिल्म ने 'द ग्रेट एस्केप' जैसी कालजयी फिल्म को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ युद्ध फिल्म होने का गौरव हासिल किया।
युद्ध पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की दौड़ में स्पीलबर्ग की एक और महान फिल्म 'शिंडलर्स लिस्ट' को तीसरा स्थान मिला जबकि 1979 में प्रदर्शित फ्रांसिस फोर्ड कोपाला की फिल्म 'एपोकैलिप्स नॉउ' ने चौथा स्थान हासिल किया।
दिवंगत फिल्मकार स्टेनली कुबरिक की कृति 'फुल मेटल जैकेट' को इस फेहरिस्त में पांचवां स्थान हासिल हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











