..................... Sarah Jessica Parker Feels Tired & Old | अपने आपको बुजुर्ग समझने लगी हैं पार्कर - Hindi Filmibeat

अपने आपको बुजुर्ग समझने लगी हैं पार्कर

By Ajay Mohan

'सेक्स एंड द सिटी' की अभिनेत्री सराह जेसिका पार्कर कहती हैं कि वह अपने तीन बच्चों की देखभाल करने के बाद इतनी थक चुकी हैं कि खुद को बुजुर्ग महसूस करने लगी हैं।

वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पार्कर के पास अब भी फिल्मों के कई प्रस्ताव हैं और अब तक उनकी खूबसूरती बरकरार है।

वह कहती हैं कि वह अपने बच्चों की देखभाल करने के बाद खुद को थका हुआ और बुजुर्ग महसूस करती हैं। पैंतालीस वर्षीय पार्कर को आठ साल का एक बेटा और 11 महीने की दो जुड़वां बेटियां हैं। हॉलीवुड फिल्‍मों से फिलहाल वो छुट्टी लेकर घर बैठी

हुई हैं। अपने पारिवारिक जीवन का खास ध्‍यान रख रहीं पार्कर को फिल्‍में नहीं करने का कोई पछतावा नहीं है। उनका मानना है कि परिवार से बढ़कर फिल्‍में हो ही नहीं सकतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X