गाय ने सारा पार्कर को लात मारी
हॉलीवुड अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर को फिल्म 'डिड यू हियर अबाउट मॉर्गन्स' के सेट पर गाय ने लात मार दी। सारा उस समय गाय का दूध दुहने की कोशिश कर रही थीं। फिल्म के एक सीन में सारा को दूध दुहना था इसलिए सारा कोशिश कर रहीं थीं।
पार्कर का कहना आजकल फिल्म की शूटिंग के लिए गांव का जीवन जीने के लिए प्रयास करना पड़ रहा है। सारा इन सबसे बिल्कुल खुश नहीं हैं। सारा कहती हैं कि मुझे दूध दुहना, घोड़े पर चढ़ना या राइफल चलाना बुल्कुल पसंद नहीं आ रहा। इन सबमें भी दूध दुहना मेरे लिए बिल्कुन नयी बात है।
पार्कर कहती हैं कि ये हादसा सीन की शूटिंग के बिल्कुल बीच में हुआ। उस समय सभी वहां मौजूद थे। वह कहती हैं कि गाय को पता था की मैं यहां की नहीं हूं। इतने बुरे अनुभव से गुजरने के बाद भी सारा ये फिल्म पूरी करना चाहती हैं। क्योंकि वह लंबे अर्सें से ह्यूज ग्रांट के साथ कोई फिल्म करना चाहती थीं। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता ग्रांट उन के साथ काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











