सैंड्रा की आमदनी सबसे ज़्यादा

By Staff

Sandra Bullock
फ़ोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक हीरोइनों में ऑस्कर विजेता सैंड्रा बुलोक की आमदनी पिछले साल सबसे ज़्यादा रही. जून 2009 और जून 2010 के बीच 46 वर्षीय सैंड्रा ने पाँच करोड़ साठ लाख डॉलर की कमाई की. उनकी फ़िल्में द प्रपोज़ल और द ब्लाइंड साइड हिट रही थीं.

रीज़ विथरस्पून और कैमरन डियाज़ दूसरे नंबर पर रहीं. दोनों की कमाई तीन करोड़ बीस लाख डॉलर थी. इन आँकड़ों का आकलन वर्तमान में फ़िल्माई जा रही फ़िल्मों की फ़ीस और पहले रिलीज़ हुई फ़िल्मों से मिली फ़ीस को मिलाकर किया गया है. फ़ोर्ब्स ने उस आमदनी पर भी ग़ौर किया जो अभिनेत्रियों को विज्ञापनों या अपनी परफ़्यूम-क्लोदिंग लाइन से होती है.

रीज़ विदरस्पून की 2008 के बाद कोई फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है हालांकि उन्होंने पिछले साल फ़िल्म मॉन्सटर्स वर्सिस एलियन्स में अपनी आवाज़ दी थी. लेकिन वे दूसरे नंबर पर इसलिए हैं क्योंकि उनकी दो फ़िल्में आने वाली हैं जिनके लिए पहले से फ़ीस दी गई है. वे एक कॉस्मेटिक्स कंपनी की एम्बेस्डर भी हैं.

जेनिफ़र एनिस्टन आमदानी की सूची में चौथे नंबर पर हैं (दो करोड़ 70 लाख डॉलर). उन्हें अपने हिट टीवी शो फ़्रेंड्स के लिए अब भी पैसे मिलते हैं. उन्होंने हाल में अपनी पर्फ़्यूम लाइन शुरु की है. सेक्स एंड द सिटी में काम कर चुकीं सारा जेसिका पार्कर पांचवे नंबर पर थीं ( दो करोड़ पचास लाख डॉलर). ऐसा इस टीवी सिरीज़ के फ़िल्म रूपांतरण और उनकी पर्फ़्यूम लाइन से कमाई की वजह से हुआ.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X