आलोचनाओं से नहीं डरतीं सांड्रा

वह कहती हैं कि वह अपनी प्रशंसाओं की अपेक्षा आलोचनाओं के साथ अधिक सहज रह पाती हैं। उन्होंने कहा कि रैजी पुरस्कार मिलना बहुत बड़े सम्मान की बात होगी। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक फिल्म 'ऑल एबाउट स्टीव" में अभिनय के लिए सांड्रा का नामांकन हुआ है।
उन्होंने कहा कि 'ऑल एबाउट स्टीव" में हम कुछ अलग करना चाहते थे और यदि इस फिल्म को किसी भी तरह का कोई पुरस्कार मिलता है तो इसका मतलब है कि लोग फिल्म के संबंध में बातें कर रहे हैं। अभिनेत्री को फिल्म 'द ब्लाइंड साइड" में अभिनय के लिए अगले महीने ऑस्कर पुरस्कार मिल सकता है। ऑस्कर पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में इस सप्ताह की शुरुआत में ही उनका नामांकन हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actress अभिनेत्री फिल्म पुरुस्कार फिल्म समारोह सांड्रा बुलॉक सेलेब्रिटी हॉलीवुड celebrity film awards film festival hollywood sandra bullock


Click it and Unblock the Notifications