बेवफा जेसी जेम्स के साथ क्रिसमस मनाएंगी बुलॉक
ऐसी खबर है कि ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री सैंड्रा बुलॉक अपने पूर्व पति जेसी जेम्स के साथ क्रिसमस मनाने की तैयारी कर रही हैं।
पढ़ें - सांड्रा बुलॉक की अन्य खबरें
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "बुलॉक अपने पूर्व पति जेसी और उनके गोद लिए गए पुत्र लुइस के साथ क्रिसमस मनाने का कार्यक्रम बना रही हैं। बुलॉक चाहती हैं कि लुइस को अच्छा संस्कार मिले और यही कारण है कि उन्होंने इस वर्ष जेसी को लुइस के साथ अपने यहां आमंत्रित किया है।"
बुलॉक और जेसी का इस वर्ष जून में तलाक हो गया था। बुलॉक का आरोप था कि जेसी ने उनके साथ धोखा किया है। अब खबर है कि बुलॉक ने जेसी और उनके बच्चों को क्रिसमस के मौके पर अपने घर पर आमंत्रित किया है।


Click it and Unblock the Notifications











