..................... Sandra Bullock says she wouldn't have spared Tiger Woods | एलिन की जगह होती तो वुड्स को नहीं छोड़ती: सांड्रा बुलाक - Hindi Filmibeat

एलिन की जगह होती तो वुड्स को नहीं छोड़ती: सांड्रा बुलाक

By Neha Nautiyal

न्यूयार्क। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकीं और अपने पति जेसी जेम्स के अन्य महिलाओं के साथ संबंधों का खुलासा होने के बाद अपना घर छोड़ चुकी अभिनेत्री सांड्रा बुलॉक ने कुछ दिन पहले ही ये बयान दिया था कि अगर वह टाइगर वुड्स की पत्नी की जगह वह होतीं तो वुड्स को बहुत पीटतीं।

पैंतालीस वर्षीय अभिनेत्री ने यह बयान जनवरी में ऑस्कर पुरस्कार मिलने और पति के अन्य महिलाओं से संबंध का खुलासा होने के पहले दिया था। उन्होंने 'पीपुल्स चॉइस अवार्डस' के दौरान 'द इनसाइडर' पत्रिका से यह बात कही थी लेकिन उनके इस बयान का खुलासा इस सप्ताह ही हुआ है। गोल्फ खिलाड़ी वुड्स के प्रेम संबंधों का खुलासा होने के बाद उनकी पत्नी एलिन नॉर्डिग्रेन ने कथित तौर पर गोल्फ क्लब में उन्हें पीटा था।

सांड्रा कहती हैं कि यदि एलिन की जगह पर वह होतीं तो वुड्स को बहुत पीटतीं और इसके लिए हाथ में बेसबॉल बल्ला उठा लेतीं। गौरतलब है कि सांड्रा ने जब ये बयान दिया था तब उन्हें अपने पति की बेवफाई के संबंध में जानकारी नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X