सांड्रा का जेम्स से हुआ तलाक
हॉलीवुड अभिनेत्री सांड्रा बुलॉक का उनके पति जेसी जेम्स से तलाक हो गया है। दो महीने पहले ही ऑस्कर विजेता सांड्रा ने तलाक के कागजात दाखिल किए थे। समाचार एजेंसी डीपीए ने 'पीपुल' पत्रिका के हवाले से बताया है कि सांड्रा के एक प्रवक्ता ने तलाक की पुष्टि की है।
देखें : नंबर-42 पर सोफी चौधरी
पैंतालीस वर्षीय सांड्रा और 41 वर्षीय जेम्स का विवाह पांच साल तक चला। जेम्स के कथित अनैतिक संबंधों के खुलासे के बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications












