सांड्रा बोलीं मेरा कोई सेक्स टेप नहीं

कुछ ही दिन पहले उन्होने वुड्स प्रकरण पर कहा था कि अगर वह वुड्स की पत्नी की जगह होतीं तो उसे खूब पीटतीं। अब लगभग वैसा ही वाकया उनके साथ हुआ है। हाल ही में उन्हे अपने पति के कई महिलाओं से यौन संबंधों की सूचना मिली है। इस के बाद से वह अपने पति से अलग रह रही हैं। उनका वैवाहिक संबंध खात्मे पर है।
इन्ही खबरों के बाच एक ऐसा वीडियो खुलने की बात कही जा रही है जिसमें वह अपने पति के साथ यौन संबंध बना रही हैं। सांड्रा बुलॉक ने इंटरनेट पर जारी इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है कि उनका अपने पति जेसी जेम्स के साथ ऐसा कोई वीडियो है। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक सांड्रा का कहना है, "कोई सेक्स टेप नहीं है, इस तरह का कोई टेप न पहले कभी था और न आगे कभी होगा।"


Click it and Unblock the Notifications











